logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: निजी वाहन चालक ने एसटी चालक को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल, एसटी ड्राइवरों में रोष


यवतमाल: एक निजी चार पहिया वाहन चालक द्वारा एक एसटी चालक को स्टीयरिंग व्हील से खींच कर उसे बेल्ट से पीटने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एसटी ड्राइवर को बेल्ट से पीटने की यह अवधुतवाडी पुलिस स्टेशन अंतर्गत हुई।

पीड़ित एसटी ड्राइवर का नाम ज्ञानेश्वर जाधव है। घाटंजी से यवतमाल लौटते समय यवतमाल के राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नागपुर तुलजापुर बायपास रोड पर एक निजी वाहन के साथ उनका एसटी का एक्सीडेंट हो गया। कार के ड्राइवर ने गुस्से में आकर एसटी ड्राइवर को स्टीरिंग से खींचकर बाहर निकाला और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया।

पीड़ित एसटी ड्राइवर किसी तरह निजी वाहन चालक के चंगुल से अपनी जान बचाने के लिए अवधूवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचा गया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इससे अन्य एसटी चालकों में आक्रोश है। उन्होंने हमलावर को सजा दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।