logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल शहर में बाघ की दहशत, पिंपरी में बैल पर किया हमला


यवतमाल: आज बुधवार को सुबह 9 बजे लासिना पिंपरी इलाके में बीजेपी नेता राजेंद्र डांगे के खेत में बंधे बैल पर बाघ ने हमला कर दिया. इस हमले में बैल गंभीर रूप से घायल हुआ है. इस संबंध में डांगे ने वन विभाग को लिखित शिकायत दी है.

यवतमाल शहर के पास नोलोना इलाके में भी कुछ लोगों ने बाघ देखा है. दो-तीन दिन से बाघ हर जगह नजर आ रहा है. हर जगह बाघ की मौजूदगी से इलाके के साथ-साथ यवतमाल शहर में भी काफी दहशत फैल गई है.

इस तरह से रिहायशी इलाके में बाघ के हमले की घटना से लोगों का डर और भी बढ़ गया है. बाघ का डर कुछ इतना बढ़ गया है कि लोगों ने सुबह और शाम वाकिंग के लिए भी निकलना कम कर दिया है.