logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कार और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत, रिधोरा फाटक की घटना


यवतमाल: कार और बाइक के भीषण हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वडकी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत रिधोरा फाटे के पास घटी। मृत बाइक सवार का नाम प्रमोद मारुति वाढई उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी रिधोरा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद वाढई वाढोणा बाजार से अपनी बाइक से अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान रिधोरा फाटक पर सड़क पार करते समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने प्रमोद वाढई को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। तुरंत लोगों ने इस घटना की सूचना वडकी पुलिस स्टेशन को दी। 

सूचना मिलते ही वडकी पुलिस स्टेशन के थानेदार सुखदेव भोरकडे, आकाश कुदुसे ने घटनास्थल का दौरा किया और पंचनामा किया। आगे की जांच थानेदार सुखदेव भोरकडे के मार्गदर्शन में बीट जमादार कर रहे हैं। मृतक प्रमोद के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके निधन से रिधोरा सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है।