logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आदिवासी छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित, आदिवासी विकास मंत्री की मध्यस्थता रही सफल


यवतमाल: आदिवासियों की विशेष भर्ती और विभिन्न मांगों को लेकर जिला परिषद के सामने चल रहा आदिवासी छात्रों और बेरोजगार युवाओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके की मध्यस्थता से स्थगित कर दिया गया।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए विशेष पद भर्ती और विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी विद्यार्थी और बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए आदिवासी विकास मंत्री प्रो. डॉ. अशोक उईके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की पद भर्ती छह महीने में पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद 7 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट के महसूल भवन में मंत्री अशोक उईके, विधायक राजू तोडसाम, जिलाधिकारी विकास मीना, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और आंदोलनकारी विद्यार्थियों के बीच बैठक हुई। 

बैठक में जिला परिषद के विभिन्न विभागों में अनुसूचित जनजाति वर्ग की भर्ती, रिक्त पदों, समायोजित पदों, बिंदुनामावली, सेवा प्रवेश नियम और अन्य अड़चनों पर सकारात्मक चर्चा हुई। शासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए 15 सितंबर को मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के सचिवों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

मंत्री अशोक उईके ने विभाग प्रमुखों को आंदोलनकारियों को भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद सकारात्मक चर्चा के चलते विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं ने अपना बेमियादी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। मंत्री ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर युवाओं से संवाद भी किया।