logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Yavatmal

Yavatmal: IIT छात्र साहिल वाकोडे मौत मामला, परिवार ने की CBI जांच की मांग


यवतमाल: मुंबई IIT में द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले यवतमाल निवासी छात्र साहिल वाकोडे की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद मुंबई IIT कैंपस में छात्रों ने आंदोलन कर विरोध जताया था।

अब साहिल के परिवार ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि CBI जांच के जरिए साहिल की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी और उन्हें न्याय मिल सकेगा।

साहिल की दादी श्यामलता तायडे ने भी CBI जांच की मांग करते हुए इस मामले में जातीय भेदभाव की आशंका जताई है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। अब इस मामले में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और परिवार की CBI जांच की मांग पर क्या फैसला लिया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।