logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आर्णी में दिनदहाड़े वारदात, किसान से डेढ़ लाख की लूट; वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने जाँच की शुरू


यवतमाल: यवतमाल जिले के आर्नी तहसील से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। जहां दिन दहाड़े अपराधियों ने किसान से डेढ़ लाख रूपये भरा बैग लेकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं पूरी वारदात आस-पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर खजबीं शुरू कर दी है। 

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के आर्णी शहर में मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सायखेडा (लिंगी) निवासी 62 वर्षीय किसान नामदेव गोविंदराव वाघमारे बैंक ऑफ इंडिया से डेढ़ लाख रुपये निकालकर ग्राम विकास सहकारी सोसायटी में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वे डॉ. वाघ के क्लिनिक के सामने पहुंचे और अपना वाहन खड़ा किया, तभी दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से नकदी से भरी बैग झपट ली और फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि किसान संभल भी नहीं पाए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बदमाश बैंक से ही किसान का पीछा कर रहे थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पीड़ित किसान ने आर्णी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सहायक पुलिस निरीक्षक मिलिंद पारडकर के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।