logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

पांढरकवड़ा वन परिक्षेत्र के अर्ली सर्कल मृत मिली बाघिन


यवतमाल: वन विभाग के पांढरकवड़ा वन परिक्षेत्र के अर्ली सर्कल के अर्ली जोन में बुधवार सुबह दो वर्षीय बाघिन का मृत देह मिला है। हालाँकि, बाघिन की मौत वास्तव में किस कारण से हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक अनुमान है कि इस बाघिन की मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी।

वन संरक्षक सुरेश मुदांले बुधवार को दोपहर करीब 12:10 बजे जंगल में गश्त कर रहे थे, तभी अर्ली सर्कल के अर्ली क्षेत्र में सागौन के पेड़ के नीचे एक बाघिन मृत पाई गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ वन क्षेत्र के अधिकारियों को फोन पर दी। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मृत बाघिन के सभी अंग सही सलामत पाए गए।

बाघिन की मौत का कारण जानने के लिए सहायक आयुक्त एवं पशुधन विकास अधिकारी एपी ओंकार को मौके पर बुलाया गया। मृत बाघिन का पंचनामा किया गया और शव का विच्छेदन किया गया। अनुमानतः उसकी उम्र लगभग दो वर्ष होगी। बाघिन का पोस्टमॉर्टेम कर अंग के नमूने लेकर सील कर दिए गए। इसके बाद बाघिन का उसी स्थान पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस वक्त मौके पर वनकर्मी मौजूद थे।