logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: बारिश से पहले बढ़ी अकोलावासियों की चिंता! 100 से ज्यादा जर्जर इमारतों से हादसे का खतरा


अकोला: शहर की जर्जर और खस्ताहाल इमारतों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। शहर में कौन-कौन सी इमारतें बेहद जर्जर हालत में हैं, इसका कोई ताजा सर्वे या सूची महानगरपालिका ने तैयार नहीं की है। मनपा प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 200 से ज्यादा इमारतें बेहद खतरनाक स्थिति में खड़ी हैं। इनमें से कई इमारतें 50 साल से भी पुरानी हैं और कभी भी ढह सकती हैं। ऐसे में बारिश का मौसम शुरू होने से पहले अकोलावासियों की चिंता बढ़ गई है।

महानगरपालिका ने कुछ वर्ष पहले इन जर्जर इमारतों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन मकान मालिकों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं मनपा प्रशासन ने भी आगे कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बारिश के दौरान इन खतरनाक इमारतों के गिरने से बड़े हादसे और जनहानि की आशंका जताई जा रही है। 

स्थायी समिति के सभापति विजय अग्रवाल ने प्रशासन से मांग की है कि इन खतरनाक इमारतों का तुरंत सर्वे कर सूची सार्वजनिक की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने जर्जर इमारतों में रह रहे नागरिकों से तुरंत घर खाली करने की अपील भी की है। यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो बारिश के मौसम में अकोलावासियों की जान पर बन सकती है।