logo_banner
Breaking
  • ⁕ युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने नाम की घोषणा; 2025 में जीता था FIDE महिला विश्व कप ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ! राज्य में शुरू एफडीए कार्रवाई को बताया बेहद जरुरी, कहा- आगे भी रहेगी जारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह ⁕
  • ⁕ Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा ⁕
  • ⁕ Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति का सहायक कार्यक्रम अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, तकनीकी सहायक भी आरोपी


अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले के तेल्हारा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति के एक सहायक कार्यक्रम अधिकारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामले में एक तकनीकी सहायक को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता निर्माण सामग्री सप्लायर हैं। उन्होंने वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत पिवंदल खुर्द के आर.सी. मातोश्री खेत मार्ग निर्माण कार्य के लिए सामग्री की आपूर्ति की थी। इस कार्य का करीब 14.78 लाख रुपये का बिल स्वीकृत होने के बावजूद लंबित था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिल जारी कराने के लिए पंचायत समिति के सहायक कार्यक्रम अधिकारी संदीप विजय झाडोकार और तकनीकी सहायक शिरीष सदापुरे ने पहले 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके अलावा बिल जारी होने के बाद कुल राशि का एक प्रतिशत यानी करीब 14 हजार रुपये अतिरिक्त देने की भी मांग की गई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी अमरावती की टीम ने तेल्हारा के एक रेस्टोरेंट में जाल बिछाया। इस दौरान शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए संदीप विजय झाडोकार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में तकनीकी सहायक शिरीष सदापुरे को भी आरोपी बनाया गया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ तेल्हारा पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच एसीबी कर रही है। यह कार्रवाई एसीबी अमरावती परिक्षेत्र के अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रवीण वेरूळकर और उनकी टीम ने की।