logo_banner
Breaking
  • ⁕ युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने नाम की घोषणा; 2025 में जीता था FIDE महिला विश्व कप ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ! राज्य में शुरू एफडीए कार्रवाई को बताया बेहद जरुरी, कहा- आगे भी रहेगी जारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह ⁕
  • ⁕ Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा ⁕
  • ⁕ Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जिला स्तरीय मुद्रांक अधिकारी के घर से करीब 3 करोड़ की संपत्ति बरामद


अकोला: एसीबी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है। सह-जिला निबंधक एवं मुद्रांक जिलाधिकारी किरण पुरुषोत्तम चौधरी के जळगांव स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान 2 करोड़ 94 लाख 64 हजार 847 रुपये की नकदी, सोने के आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से राजस्व और पंजीयन विभाग में हड़कंप मच गया है।

शहर के सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराएँ 7 और 12 के अंतर्गत दर्ज अपराध की जांच के दौरान आरोपी किरण चौधरी के जळगाव स्थित विष्णुनगर इलाके के आवास की तलाशी के लिए लाचलुचपत निवारण विभाग, अकोला को आधिकारिक अनुमति प्राप्त हुई थी। इसके अनुसार, 25 जून 2026 को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की जलगाव टीम संबंधित घर पर तलाशी के लिए पहुँची तो घर बंद मिला। 

इसके चलते पंचों की उपस्थिति में घर सील कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद 27 जून को आरोपी के कुछ रिश्तेदारों द्वारा घर की पीछे की गैलरी और मुख्य दरवाजे की ताले तोड़कर घर में प्रवेश करने की घटना सामने आई। इस घटना पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि यह प्रमाण नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया था और इस संबंध में जळगाव जिल्हा पेठ पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।