logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के परिणाम घोषित, अमरावती बना देश का तीसरा और राज्य का इकलौता शहर


अमरावती: अमरावती शहर वासियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम साबित हुआ है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण प्रतियोगिता में शहर ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है।  3 लाख से 10 लाख के बीच की आबादी की श्रेणी में शहर को यह स्थान मिला है। इसी के तहत  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से अमरावती नगरपालिका को तीसरा पुरस्कार (25 लाख रुपये की राशि) देने की घोषणा की गई है।

तीन दिसंबर को भुवनेश्वर में मिलेगा पुरस्कार

भारत सरकार हर साल स्वच्छ भारत अभियान के तर्ज पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम का आयोजन करती है। जिसमें स्वच्छ वायु सर्वेक्षण प्रतियोगिता भी शामिल होती है। मंत्रालय ने पुरस्कार वितरण करने के लिए तीन दिसंबर को भुवनेश्वर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के हाथों मनपा को यह इनाम दिया जाएगा।

राज्य का इकलौता शहर

स्वच्छ वायु प्रतियोगिता में अमरावती जहां देश का तीसरा सबसे स्वच्छ वायु वाला शहर बना है। वहीं राज्य का पहला शहर भी साबित हुआ जिसे यह पुरस्कार मिला है। तीन से 10 लाख के बीच आबादी वाले कई शहरों को पीछे छोड़ते हुए अमरावती ने यह पुरस्कार हासिल किया है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा प्रोत्साहन

शहर को मिले इस पुरस्कार पर मनपा आयुक्त प्रविण अष्टीकर ने ख़ुशी जताई है। इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि, इस पुरस्कार से भविष्य में अमरावती नगर निगम को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।