Amravati: अर्जुन नगर में भीषण आग, घर जलकर खाक
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती शहर के अर्जुन नगर इलाके में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग से बड़ा नुकसान हुआ। आग की चपेट में आकर एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, श्री शिवाजी उद्यानविद्या महाविद्यालय के गार्डन परिसर में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान पूरी तरह जल गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
admin
News Admin