logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अपर वर्धा बांध में 53.95% जल भंडारण; मध्यम व लघु परियोजनाओं की स्थिति चिंताजनक


अमरावती: गर्मी की तीव्रता बढ़ते ही जल भंडारण को लेकर चिंता बढ़ गई है। १९ मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार जिले के बड़े, मध्यम और लघु परियोजनाओं में कुल ५३.९५ प्रतिशत जल उपलब्ध है। पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी वृद्धि होने के बावजूद कुछ परियोजनाओं में घटा स्तर खतरे की घंटी बजा रहा है।

पिछले वर्ष इसी तारीख को जिले में कुल जल भंडारण ५१.८४ प्रतिशत था। इस वर्ष यह बढ़कर ५३.९५ प्रतिशत हो गया, लेकिन मध्यम परियोजनाओं में उल्टा चित्र है। मध्यम परियोजनाओं का भंडारण ५१.०२ प्रतिशत से गिरकर ५०.८३ प्रतिशत रह गया। इसलिए गर्मी के शेष काल में जल संकट की आशंका है।

इस बीच जिले की ४८ लघु परियोजनाओं में औसत ५५.५३ प्रतिशत भंडारण है जो कुछ राहत दे रहा है। ७ मध्यम परियोजनाओं में औसत ५०.८३ प्रतिशत भंडारण दर्ज हुआ। इसमें चंद्रभागा परियोजना ८६.९४ प्रतिशत से आगे है तथा पूर्णा परियोजना में ७५.८९ प्रतिशत जल उपलब्ध है। लेकिन बोर्डी नाला परियोजना में केवल ८.०९ प्रतिशत भंडारण रहने से संभावित संकट के संकेत स्पष्ट हैं।

जिले की एकमात्र बड़े परियोजना अपर वर्धा बांध में वर्तमान में ५४.७३ प्रतिशत जल भंडारण है तथा ३०८.७३ मिलियन क्यूबिक मीटर उपयोगी जल उपलब्ध है। इसकी जल स्तर ३३९.२३ मीटर दर्ज किया गया। पिछले १ जून से अपर वर्धा क्षेत्र में लगभग २०० मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसलिए आने वाले समय में जल का किफायती उपयोग आवश्यक है।