logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अशोक खरात प्रकरण पर यशोमती ठाकुर का हमला, कई मंत्रियों के इस्तीफे की मांग


अमरावती: अमरावती में कथित ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात प्रकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है। यशोमती ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरोप सामने आने के तुरंत बाद ही रुपाली चखानकर को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने इस मामले में अन्य मंत्रियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

कई मंत्रियों पर गंभीर आरोप

ठाकुर ने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण में कई वरिष्ठ मंत्रियों का नाम सामने आ रहा है। उन्होंने Chandrakant Patil और Deepak Kesarkar सहित 7-8 मंत्रियों के इस मामले से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वीडियो सामने आए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और संबंधित मंत्रियों को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

गृहमंत्री पर भी उठाए सवाल

यशोमती ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जानकारी राज्य के गृहमंत्री को पहले से थी, इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए।

जांच और कार्रवाई की मांग तेज

इस बयान के बाद अशोक खरात प्रकरण ने राजनीतिक रंग ले लिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और घमासान होने की संभावना जताई जा रही है।