logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: बढ़ा गर्मी का प्रकोप; तापमान 41 डिग्री के पार, तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री की वृद्धि


अमरावती: अमरावती शहर में गर्मी की तीव्रता फिर बढ़ गई है। तापमान ने 41 डिग्री सेल्सियस का स्तर छू लिया है। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सीधे 41 डिग्री तक पहुंच गया। 23 मार्च को 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसका मतलब है कि मात्र तीन दिनों में पारा 3 डिग्री तेजी से चढ़ गया। 

पिछले कुछ दिनों से धूप का प्रकोप बढ़ रहा है तथा दोपहर के समय बाहर निकलना नागरिकों के लिए मुश्किल हो गया है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप का असर महसूस होने लगा था, दोपहर में तो असहनीय गर्मी ने करारा तड़का मारा। बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच नागरिक जितना हो सके घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। 

काम के सिलसिले में बाहर आने वालों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा है। धूप से बचाव के लिए कई लोग टोपी, चश्मा, रूमाल, दुपट्टे आदि का उपयोग कर रहे हैं। इस बीच उष्माघात के बढ़ते खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पर्याप्त पानी पीना, हलका भोजन लेना और संभव हो तो धूप में न निकलना- ऐसी सलाहें स्वास्थ्य विभाग दे रहा है।