logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जबलपुर एक्सप्रेस को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद अनिल बोंडे का पलटवार


अमरावती: अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस को लेकर जिले की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को हवा दे रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जिले से दोनों सांसद नवनीत राणा और अनिल बोंडे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री सुनील देशमुख के नेतृत्व में विरोध करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस नेता के इस प्रदर्शन पर बोंडे ने पलटवार किया है।

राज्यसभा सांसद ने कहा, "अमरावती जबलपुर रेलवे एक्सप्रेस जल्द शुरू होगी। मैंने रेल मंत्री से बात की है। वहीं कांग्रेस के आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे इस प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन मुझे खुशी है और भाजपा की जीत है कि कांग्रेस को यह पता चल गया  कि, हनुमान चालीसा का पाठ करने से रेलवे गाड़ी चलती है।"

किया सामूहिक चालीसा का पाठ

जबलपुर एक्सप्रेस शुरू करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री देशमुख की अगुवाली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफार्म एक पर बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इस दौरान उन्होंने दोनों सांसदों को सद्बुद्धि देने की कामना की।