logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: स्कूल, कॉलेजों को मिलेंगे 'लालपरी' के पास; लड़कियों को 100 प्रतिशत तथा लड़कों को 66 प्रतिशत छूट


अमरावती: इस वर्ष विदर्भ में शैक्षणिक वर्ष 23 जून से शुरू होगा। इस पृष्ठभूमि में, महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों ने स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को मुफ्त यात्रा और रियायती पास वितरित करने का निर्णय लिया है। प्रधानाचार्य को स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की सूची और उनकी बोनाफाइड उपलब्ध करानी होगी जिसके बाद दूर दराज से एसटी बस से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को 'लालपरी' से जाने के लिए पास मिल जाएंगे।

अमरावती जिले में प्रतिदिन 35,000 लड़के-लड़कियां पास लेकर एसटी बसों में यात्रा करते हैं। इनमें से अनुमानित 20,000 लड़कियां प्रतिदिन पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर नि:शुल्क बस पास योजना के तहत 100 प्रतिशत रियायत के साथ नि:शुल्क यात्रा करती हैं। शेष 15,000 बच्चे दैनिक यात्रा किराये पर 66 प्रतिशत छूट के साथ पास के माध्यम से यात्रा करते हैं। ये रियायती दरें महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियमित रूप से लागू की जाती हैं।

वर्तमान में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को एसटी निगम की बसों में 50 प्रतिशत की छूट मिलती है और 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। वहीं, लाड़ली बहनों को 50 प्रतिशत की छूट मिलती है। इसी प्रकार, कक्षा 5 से 12 तक पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर नि:शुल्क बस पास योजना है।

योजना के तहत नि:शुल्क पास पाने के लिए बालिकाओं या बालकों को उस स्कूल या कॉलेज का प्रमाण पत्र और एक फोटोग्राफ देना होता है। यदि प्रधानाध्यापक या प्रिंसिपल अपने स्कूल या कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त बस पास उपलब्ध कराना चाहते हैं तो उन्हें निगम के डिपो मैनेजर को पत्र प्रस्तुत करना होगा। तदनुसार, उन्हें उनके स्कूलों में पास उपलब्ध कराये जायेंगे।