logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अगर हिंदू लड़कियों को भगाया तो गंभीर परिणाम होंगे- डॉ अनिल बोंडे


अमरावती- राज्यसभा सांसद और भाजपा के नेता डॉ अनिल बोंडे ने धमकी दी है की जो कोई हिंदू समाज की लड़कियों को भगायेगा उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। डॉ बोंडे ने सीधी धमकी मुस्लिम समाज को दी है और अपील की है की मुस्लिम समाज अपने लड़कों को समझाये। बोंडे के मुताबिक हिंदू लड़कियों को फंसाकर मुस्लिम युवकों ने उसके साथ शादी की है ऐसे कई मामले सामने आये है. जिले की धारणी में एक उच्चशिक्षित युवती को जो बीएससी पास है उसे 9 वी पास मुस्लिम समाज के एक युवक द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर जबरदस्ती विवाह किये जाने का आरोप भी बोंडे ने लगाया। उन्होंने इस विवाह को करवाने वाले चंद्रविला ट्रस्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए है. बोंडे के मुताबिक इस संस्था को किसी की शादी करवाने का अधिकार ही नहीं है.इस मामले को उठाकर बोंडे ने जिस तरह से बातें कही गई है उससे अमरावती जिले में तनाव का माहौल बन सकता है.

बोंडे ने कहा मुस्लिम समाज अपने बच्चों को समझाये हिंदू युवतियों को भगाकर जबरन शादी की कई शिकायतें सामने आये है अगर यह मामला अगर रुकेगा नहीं तो इसके परिणाम बुरे होंगे। जिस उच्चशिक्षित युवती की अभी शादी हुई है वह मानसिक रूप से परेशान है और उसका समुपदेशन किया जा रहा है.तीन दिन से उसने कुछ खाया नहीं है.लव जिहाद के इस तरह का मामला पहले भी सामने आया है धारणी में ही एक वर्ष पहले इसी तरह से घटे मामले की युवती का अब तक कोई अता-पता नहीं मिला है.बोंडे ने ऐसे मामलों के लिए पुलिस को सज्जा रहने का भी निवेदन किया है.