logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जंगल में बांस काटने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना


अमरावती: अपने पिता और चाचा के साथ जंगल में बांस लाने गए आदिवासी युवक पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। घटना का खुलासा रविवार दोपहर 12 बजे हुआ। इस घटना से हरिसाल, चिखली, केसरपुर पंचक्रोशी में दहशत फैल गई है। युवक की मौत से नाराज इलाके के 500 से अधिक आदिवासियों ने बाघ पकड़ने या मारने की मांग करते हुए धरना भी दिया।

मृतक का नाम हरिराम गंगाराम धिकार (32) है। रविवार सुबह 9 बजे हरिराम पिता सोहनलाल धिकार के साथ बांस लाने के लिए मेलघाट टाइगर रिजर्व के गुगामल वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत हरिसल वन रेंज के माताखोल जंगल में गए थे। तीनों तीन अलग-अलग दिशाओं में बांस काट रहे थे। इसके बाद मृतक के पिता और भाई अपने बांस के बोझ को एक जगह बांध कर एक साथ आ गये। लेकिन हरिराम नहीं आया तो दोनों उसे ढूंढने के लिए जंगल में गए और कुछ दूरी पर उन्हें खून मिला। आगे जैसे ही शव को जमीन पर घसीटने के निशान दिखे तो दोनों गांव की ओर भागे।

सभी ने जंगल में जाकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वहां हरिराम धिकार का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। टाइगर रिजर्व के कर्मचारी अधिकारियों ने घटनास्थल पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।