logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati: प्रतिबंधित गुटखा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 35 लाख का माल जब्त


अमरावती: शहर में स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वरखेड रोड पर तलेगांव-तिवसा हाईवे पर एक कंटेनर से प्रतिबंधित गुटखे की बड़ी खेप जब्त की। यह गुटखा दिल्ली से अकोला ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गुलाब सर्मन अहरवार  को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागपुर की ओर से एक कंटेनर में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखे की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने वरखेड के पास हाईवे पर जाल बिछाया। कुछ देर बाद एक संदिग्ध कंटेनर आते हुए दिखाई दिया, जिसे रोका गया। जांच के दौरान कंटेनर में बड़ी मात्रा में गुटखा पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने जब्त किए गए कंटेनर की पंचनामा के तहत तलाशी ली, जिसमें 100 बोरियों में ‘बहार’ ब्रांड का सुगंधित पान मसाला और ‘बीएचआर’ तंबाकू पाया गया।

जब्त माल की कुल कीमत 35 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि कंटेनर और मोबाइल मिलाकर कुल 71 लाख 70 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह प्रतिबंधित माल दिल्ली से लाकर अकोला पहुंचाया जा रहा था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।स्थानीय अपराध शाखा की यह कार्रवाई राज्य में प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी पर लगाम कसने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।