logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati: भीषण गर्मी से विश्वविद्यालय परिसर के जंगल में लगी आग, वन सम्पदा को भारी नुकसान


अमरावती: विदर्भ समेत अमरावती में भीषण गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और इसके चलते आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय परिसर से सटे जंगल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन जंगल की वन सम्पदा को भारी नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि यह अत्यधिक गर्मी या फिर किसी मानवीय लापरवाही के कारण हो सकता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अविनाश असणारे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने आग की जांच के आदेश दिए हैं और परिसर में सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जा रहा है।