logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 384 पद खाली, स्वास्थ्य केंद्र में कैसे रहेगी सफाई? जिप लिपिक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र


अमरावती: जिला परिषद लिपिक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि नियमित पद भरने तक सीईओ को परिचारक एवं सफाई कर्मचारियों के पद बाहरी प्रणाली से भरने की अनुमति दी जाए। अन्यथा मुख्यमंत्री के 100 दिवसीय कामकाज अभियान में कार्यालय स्वच्छ रहेगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता। जिला परिषद में 870 एवं अनुसेवकों के 486 पद स्वीकृत हैं और 384 पद रिक्त हैं।

जिला परिषद लिपिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज गुल्हाने ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, पालकमंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले को पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि पूरे जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य कार्यालयों में साफ-सफाई एवं अन्य कार्यालयीन कार्य करने में कठिनाई हो रही है। जिले में परिचारिका पद भरने की सरकारी अनुमति नहीं मिलने के कारण 45 फीसदी पद खाली हैं।

जिप के अंतर्गत 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और उनके अंतर्गत औषधालय और एलोपैथिक क्लीनिक हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंतरिक अस्पतालों में परिचारक के पद बड़े पैमाने पर खाली हैं। जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई कार्य प्रभावित हो गया है। जिला परिषद पशु संवर्धन के तहत 101 पशु चिकित्सालयों में परिचारकों के पद रिक्त हैं।