logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सरकारी तुअर खरीदने 7,978 किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन; 1,062 किसानों से 14,561 क्विंटल तुअर की खरीदी


अमरावती: सरकारी तुअर खरीद के लिए पंजीकरण अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। अमरावती जिले में कुल 7,978 किसानों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 1,062 किसानों की तुअर खरीदी जा चुकी है। जिले में अब तक 14,561 क्विंटल तुअर खरीदी जा चुकी है तथा शेष किसानों की तुअर 15 मई तक खरीदी जाएगी।

जिले के लिए 39,654 टन तुअर खरीदी का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण कई किसानों का पंजीयन नहीं हो सका। इसके कारण कई किसान पंजीयन से वंचित रह गए हैं, जबकि सरकार ने सरकारी केंद्रों पर तुअर की खरीद शुरू कर दी थी, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके।  

खुले बाजार में  तुअर की कीमत 7,200 से 7,400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं, जबकि सरकारी केंद्र पर तुअर की कीमत  7,550 रुपये प्रति क्विंटल  है।  इस लिए किसान सरकारी खरीदी केंद्र पर तुअर बेचना चाह रहे है।  

सरकारी खरीद के लिए 21 केंद्र बनाए गए और हर किसान को 13 क्विंटल तुअर बेचने का अवसर मिल रहा है। पंजीकरण 24 फरवरी को शुरू हुआ और 24 मार्च को समाप्त हुआ। किसानों की तुअर की खरीद 15 मई तक की जाएगी और सरकारी खरीद का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर तुअर बेचने का अवसर प्रदान करना है।