logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तस्कर के वाहन में गौ प्रेमी ने लगाई आग, गाड़ी जलकर खाक


अमरावती: जिले में गौ तस्करी के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर गौ प्रेमी बेहद गुस्से में हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां गाय की चमड़ी लेकर जाते वाहन को आग लगा दी। इस आग में गाडी जलकर खाक हो गई। घटना रविवार रात 10 बजे मोर्शी से अमरावती मार्ग पर साबू मंगल कार्यालय के पास हुई। पुलिस ने चमड़ा ले जाते पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही आग लगाने वाले कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।

महाराष्ट्र में गौ वंशों की हत्या पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन तस्कर कानून को धत्ता बताकर अवैध तरीके से मध्य प्रदेश से गौ वंशों की तस्करी करते हैं। रविवार को मध्य प्रदेश के रास्ते एक पिकअप वैन जानवरों की चमड़ी डालकर मोर्शी की तरफ जारहा था। इसी दौरान साबू मंगल कार्यालय के पास गाड़ी ख़राब हो गई। वहाँ के खड़े होते ही गाड़ी से आने वाली बदबू पुरे इलाके में फ़ैल गई। इस दौरान रास्ते से गुजरते लोगों ने पुलिस और गौ प्रेमियों को इसकी सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहले ही गौरक्षा के लोग वहां पहुंच गए।

इससे आक्रोशित गौ प्रेमियों ने चालक की पिटाई कर दी और कार के केबिन में आग लगा दी. घटना की जानकारी मोरशी पुलिस को मिलते ही थानेदार श्रीराम लंबाडे व उनकी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर जुटे नागरिकों की मदद से टाटा पिक अप जेन कार में लगी आग को बुझाया गया और कार चालक दिनेश मोहिते को गिरफ्तार कर लिया गया. मोरशी पुलिस ने पिकअप जेन कार में आग लगाने के मामले में मामला दर्ज किया है