logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मोटरसाइकिल से घर लौट रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप


अमरावती: मेलघाट टाइगर रिजर्व में जंगल के पास आदिवासी बस्तियों में कभी बाघ तो कभी तेंदुओं के अक्सर घुसपैठ की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसी बीच मछली बेचकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे एक आदिवासी युवक पर बाघ ने हमला कर दिया. इसमें उसकी मौत हो गयी. चिखलदरा तहसील के खोंगडा बीट के अंतर्गत हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

बाघ के हमले में मारे गए युवक का नाम विनोद छोटेलाल चिमोटे (35, निवासी केली, जिला चिखलदरा) है। विनोद का व्यवसाय मछली बेचने का था। विनोद कल जामली आर में मछली बेचने आया था। कल रात करीब 8, 9 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने गांव केली लौट रहा था तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उसका शव रात भर मुख्य सड़क से आधा से एक किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा रहा। साफ दिख रहा था कि बाघ ने उनके शरीर के लिगामेंट तोड़ दिए हैं. सोमवार सुबह वन विभाग के कर्मचारियों को उसका शव मिला।

वन विभाग के कर्मी सुबह जंगल में गश्त पर थे, तभी उन्हें सड़क पर एक मोटरसाइकिल दिखी. इससे उन्हें संदेह हुआ. फिर उन्होंने खोजबीन शुरू की. कुछ दूरी पर जंगल में युवक मृत मिला। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और चिखलदरा पुलिस को भी जानकारी दी.