logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती में ट्रक में अचानक लगी आग,चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला


अमरावती: जिले के वाकी रायपूर गांव के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, ट्रक चालक ने अपनी  सूझबूझ से ट्रक को सड़क के किनारे स्थित एक खेत में खड़ा कर दिया, जिससे आग के फैलने का खतरा कम हो गया।हालांकि, आग के कारण गांव में खतरा पैदा हो गया था, लेकिन स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के प्रयास किए।

घटना की सूचना मिलते ही आसेगांव पुलिस, अचलपुर नगर परिषद और अमरावती मनपा के अग्निशामक दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन इस हादसे में कुटार सामग्री समेत करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक के मालिक का लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।  घटना के बाद आसेगांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।