logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: जिला महिला अस्पताल में आग की घटना को एक सप्ताह पूरा, उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट मंगलवार आने की संभावना


अमरावती: अमरावती जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग में लगी भीषण आग की घटना को आज एक सप्ताह पूरा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में तीन नवजात बच्चों की झुलसकर मौत हो गई थी।

घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट कल आने की संभावना है। रिपोर्ट में आग लगने के कारण, घटना वाली रात अस्पताल में वास्तव में क्या हुआ और इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, जैसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि आठ दिन पहले तड़के करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल के नवजात बच्चों के अतिदक्षता विभाग में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। इस हादसे में तीन नवजात बच्चों की जान चली गई।

अब सभी की नजर उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट पर टिकी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद आग के वास्तविक कारण और जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट होने की संभावना है।