logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: 11 फीट गहरे पानी में 1 घंटे 2 मिनट तक योग, अमरावती के पुलिसकर्मी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड


अमरावती: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर अमरावती पुलिस विभाग के एक अधिकारी की अनोखी योग साधना चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्य पुलिस शिपाई प्रवीण दादाराव आखरे ने पानी के भीतर योग कर न केवल एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और अनुशासन का भी परिचय दिया है।

प्रवीण आखरे ने 11 फीट गहरे पानी में लगातार 1 घंटा 2 मिनट तक पूरी तरह स्थिर रहकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी इस असाधारण योग साधना की एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी आधिकारिक रूप से नोंद ली है।

योग के प्रति अपने समर्पण को आगे बढ़ाते हुए 21 जुलाई 2024 को उन्होंने 2 मिनट 30 सेकंड तक पानी के भीतर योगासन कर अपनी विशेष क्षमता का प्रदर्शन किया था। वहीं स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर 90 सेकंड तक पानी के भीतर रहकर देशभक्ति और योग का अनूठा संगम प्रस्तुत किया था।

प्रवीण आखरे की सफलता के पीछे उनका उत्कृष्ट श्वसन नियंत्रण, अनुशासन और वर्षों का अभ्यास है। यही कारण है कि वे पानी के भीतर लंबे समय तक रहकर योग साधना करने में सफल रहे हैं।

वहीं, प्रवीण आखरे केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रहे हैं। वर्ष 2012 से 2019 के दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण, खोज एवं बचाव अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने 7 शवों की खोज में सहायता की तथा 55 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाने में योगदान दिया।

उनकी इस अनूठी उपलब्धि की सराहना करते हुए अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने कहा कि पानी के भीतर योगाभ्यास करना अत्यंत कठिन और प्रेरणादायक कार्य है। वहीं पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल ने भी प्रवीण आखरे को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

प्रवीण आखरे की यह उपलब्धि न केवल अमरावती पुलिस के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।