logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, सात जख्मी 


अमरावती: तेज रफ़्तार कार ने सामने से आरहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक समेत ऑटो में बैठे सभी छह यात्री जख्मी हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार नागपुर से अमरावती की तरफ आ रही थी। यह घटना दोपहर दो बजे बिजीलैंड प्रवेश द्वार के सामने हुई। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अकोला के गेडाम परिवार के एक सदस्य ने कपड़ा खरीदने के लिए अमरावती से ऑटो क्रमांक MH27P5733 बिज़ीलैंड के लिए रवाना हुआ। जब ऑटो चालक बिजीलैंड में प्रवेश करने के लिए राजमार्ग से मोड़ ले रहा था, तभी नागपुर से आ रही MH40AC2882 की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो दो बार पलट गया। जिसमें यवतमाल निवासी शैलेश अशोक गेडाम (34) अकोला निवासी चैताली शैलेश गेडाम  (32) अकोला, सुरेखा अशोक गेडाम  (60) अकोला, बापुराव नामदेव कोकाटे (55) इरविन कॉलोनी अमरावती निवासी नरेश नितनवारे (48) घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही नंदगांव पेठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच नंदगांव पेठ थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण काले कर रहे हैं।