logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: कार ने दोपहिया को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत


अमरावती: अमरावती-दर्यापुर राज्य महामार्ग पर एक तेज रफ़्तार कार ने दो पहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो पहिया में मौजूद पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ज्ञानेश्वर रामेश्वर वानखड़े (50), चंदा ज्ञानेश्वर वानखड़े(32) बम्बरडा, अकोट तहसील, अकोला निवासी के रूप में की है है। दोनों अपने दो पहिया वाहन से अमरावती अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।  

सोमवार को शाम सात बजे के करीब दम्पति अपने दो पहिया वाहन से अपने रिश्तेदार से मिलने अमरावती जा रहे थे। इसी दौरान पिछले से आती तेज रफ़्तार कर क्रमांक एम एच 27 एच 7359 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।