logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सिटी बस ने छात्रों को उड़ाया; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


अमरावती: शहर में एक सिटी बस ने दोपहिया से जारहे छात्रों को उड़ा दिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा का नाम नेहा इंगोले (21), वहीं एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह नौ बजे गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, नेहा अपने पुरुष दोस्त के साथ जा रही थी, जैसे ही दोनों अभियांत्रिकी कॉलेज के सामने पहुंचे अचानक गाड़ी में ब्रेक लग गया। जिसके कारण गाडी स्लीप हो गई और दोनों निचे गिर पड़े। वहीं पीछे आरही सिटी बस ने नेहा को कुचल दिया। बस का पिछला टायर नेहा के सर के ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना होते ही मौजूद लोगों ने नेहा को पास के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।