logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कलेक्टर ने जिला सामान्य अस्पताल की अग्नि ऑडिट के लिए आठ दिन का दिया अल्टीमेटम


अमरावती: जिला अस्पताल में अग्नि ऑडिट की अवधि पांच महीने पहले समाप्त हो गई थी। जिला कलेक्टर सौरभ कटियार ने जिला सामान्य अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विद्युत सबस्टेशन का निरीक्षण किया, जिसमें 14 मई को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वहां सबस्टेशन और विद्युत उपकरणों का कार्य आठ दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। फायर ऑडिट भी तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कलेक्टर के पहुंचने से पहले ही अग्निशमन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। नगर आयुक्त सचिन कलंतरे ने भी अस्पताल का दौरा किया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने जिला शल्य चिकित्सक डॉ. दिलीप सौंदले और आरएमओ डॉ. नरेंद्र सोलंखे से अस्पताल की समस्याओं की समीक्षा की और अस्पताल में बार-बार हो रही बिजली कटौती के संबंध में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की।

कलेक्टर ने आठ दिन के भीतर विद्युत उपकरण बदलने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में फायर ऑडिट और बरसात के मौसम को देखते हुए ड्रेनेज सिस्टम का काम आठ दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।