logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Buldhana: कंप्यूटर आपरेटरों की भर्ती को लेकर 11 माह के बच्चे के साथ दम्पति हड़ताल पर बैठा


बुलढाणा: कंप्यूटर आपरेटरों की भर्ती में हो रहे अन्याय के विरोध में एक दम्पति ने जिला परिषद के सामने एक छोटे बच्चे को लेकर वाहन में बैठ कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस कपल का नाम नीलेश तायड़े और अस्मिता तायड़े हैं। उन्होंने 11 माह के बच्चे के साथ महेंद्र पिकअप वाहन में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक योग्यता होने के बावजूद उन्हें संग्रामपुर तहसील के काकनवाड़ा बुद्रुक ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त नहीं किया गया था। जिसको लेकर उन्होंने 26 सितंबर से जिला परिषद के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी। 

तीन दिन बीत जाने के बाद भी जिला परिषद प्रशासन ने अनशन पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इस बीच, भूख हड़ताल करने वालों ने कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति और शिकायत की जांच होने तक अपनी भूख हड़ताल जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।