logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, चार बच्चे सहित नौ झुलसे; अंजनगांव सुर्जी की घटना


अमरावती: जिले के अंजनगांव सुर्जी कस्बे में सोमवार दोपहर एक घर में गैस सिलेंडर फटने से चार बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. अंजनगांव सुर्जी के बुधवारा इलाके में रहने वाले गौड़ के घर में जैसे ही नए सिलेंडर से गैस लीक होने लगी, सिलेंडर में आग लग गई और विस्फोट हो गया।

घायलों में भारती शिवा गौड़ (50), गंगाबाई रामलाल गौड़ (70), उमा लखन गौड़ (50), निकिता अक्षय गौड़ (30), ममता संतोष गौड़ (35), हंसिका संतोष गौड़ (12), हंसी मनीष गौड़ (9) की मौत हो गई। इस हादसे में आयुष अक्षय गौड़ (3), पीयूष अक्षय गौड़ (6) समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अंजनगांव सुरजी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इस घटना में महिला निकिता गौड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है. निकिता गौड़ को अंजनगांव के एक ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अमरावती के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।