logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: घर के पानी की टंकी में मिला युवती का शव, तीन दिन से थी लापता


अमरावती: पिछले तीन दिनों से गायब युवती का शव उसके घर के पानी की टंकी में मिला। युवती की पहचान अश्विनी गुणवंत खांडेकर (25) है। मृतक युवती पेशे से इंजीनियर थी। उनके पिता गुनवंत खांडेकर एक शिक्षक थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनका निधन हो गया। अश्विनी अपनी मां और भाई के साथ शहर के अर्जुन नगर स्थित रणदीप कॉलोनी में रहती थी।

30 नवंबर 2022 को दोपहर में युवती अचानक अपने घर से गायब हो गई। काफी देर तक नहीं दिखाई देने पर परिवार जनों ने युवती की खोजबीन शुरू की। काफी देर तक नहीं  मिलने के बाद युवती के भाई ने रात साढ़े 10 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान  के परिजन और रिश्तेदार  पुलिस के साथ उसकी खोजबीन करते रहे। 

शनिवार दोपहर युवती के मामा नल के पानी से मुंह धो रहे थे, जहां उन्हें पानी में दुर्गंध आई। पानी से दुर्गंध क्यों आ रही है यह देखने के लिए वह छत पर लगे पानी की टंकी को देखने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने टंकी का ढक्कन खोला उन्हें उसके अंदर अश्विनी का शव दिखाई दिया। युवती का शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गाडगे नगर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी पुलिस आयुक्त सुधीर हिरेमठ के साथ अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अर्जुन थोरारे गाडगे नगर थानेदार थानेदार आसाराम चोरमुले के साथ पुलिस का एक बड़ा काफिला रत्नदीप कॉलोनी इलाके में पहुंचा। मौके पर डॉग टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने दो घंटे बाद शव को पानी की टंकी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया। यह रहस्य बना हुआ है कि उच्च शिक्षित अश्विनी की मौत कैसे हुई और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।