logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में बढ़ी लड़कियों की गुमशुदगी, जनवरी से सप्टेंबर के बीच 128 लड़कियां हुई गायब


अमरावती:  पिछले कुछ महीनों से लव जिहाद (Love Jihad) के आए मामलों के कारण राज्य सहित देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार आ रहे लव जिहाद के मामलों के कारण राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 128 लड़कियां गायब हो चुकी है। जिसमें से 101 मामले सामने आएं हैं, वहीं 43 मामले अभी भी प्रलंबित हैं। इस बात की जानकारी जिले के एसपी अविनाश बारगढ़ ने दी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "अमरावती जिले में लापता लड़कियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अमरावती के ग्रामीण अंचलों से लव जिहाद जैसी घटनाएं पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं। जनवरी से सितंबर के बीच विभिन्न कारणों से अमरावती से 128 लड़कियां लापता हो गईं। इसमें 101 मामले सामने आए। 43 मामले भी लंबित हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "अमरावती में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने समय रहते ध्यान रखना शुरू कर दिया है।पुलिस ने धरनी और अचलपुर में परामर्श कक्ष तैयार किए हैं। जिसमें लड़कियां बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से पुलिस से बातचीत करती हैं। इसलिए पुलिस भी सहयोग कर रही है।" पुलिस अधीक्षक अविनाश बरगड ने जिले में हर जगह इसी तरह के व्याख्यान कक्ष आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की है।"

मामले की होनी चाहिए जांच 


इन आकड़ो के सामने आने के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी आक्रामक ने कहा कि, हाल ही में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और लापता लड़कियों की तलाश करनी चाहिए।

यह भी पढ़े: