logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अचलपुर तहसील में 23 ग्रापं में चुनावी धूम, आज नामांकन का अंतिम दिन


अचलपुर: तहसील की 23 ग्राम पंचायत में चुनावी धूम है. इस बार सरपंच का भी सीधा चुनाव जनता से होने वाला है. इस के लिए प्रत्यशियों में काफी उत्साह देखा जारहा है. चुनाव आयोग ने सरपंच और सदस्य के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू की है जो अब 2 दिसंबर तक चलेंगी. वहीं 5 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होंगी. साथ ही नामांकन वापस लेने के लिए 7 डिसेंबर की तारीख रखी गई है. और उसी दिन दुपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह दिया जायेगा. 

अब तक सरपंच पद के लिए 18 नामांकन भरे गए तो सदस्य के लिए 61 नामांकन आचुके है. पहले दिन 28 नवंबर को सरपंच पद के लिए काकडा ग्राम पंचायत के लिए नामांकन भरा गया तो वहीं सदस्य के लिए दो नामांकन भरे गए. 29 नवंबर को 3 नामांकन पत्र सरपंच के लिए, सदस्य के लिए 7 नामांकन भरे गए थे. 30 नवंबर को 18 नामांकन सरपंच के लिए भरे गए. 

जिसमें काकडा ग्राम पंचायत से 1, सदस्य के लिए 18, हिवरा पूर्णा  सरपंच के लिए, वासणी खुर्द में सरपंच के लिए अब तक दो, सदस्य के लिए 6 नामांकन भरे गए है. दोनोडा में सरपंच के लिए 4, सदस्य के लिए 2,  रामापुर बुद्रुक सरपंच के लिए एक, सदस्य के लिए 9, कासमपुर ग्रापं सरपंच पद के लिए अब तक कोई नहीं तो सदस्य के लिए एक नामांकन भरे गए. वाघडोह ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए ही दो नामांकन भरे गए. 

चमक खुर्द ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए एक और सदस्य के लिए दो, सावली दातुरा ग्रा.पंचायत में सरपंच पद के लिए एक तो सदस्य के लिए 7 नामांकन भरे गए. सावली बुद्रूक सरपंच के लिए एक तो सदस्य के लिए 5 नामांकन, तुलजापुर जहांगीर सरपंच के लिए 3 तो सदस्य के लिए 5 नामांकन, असदपुर ग्राम पंचायत सरपंच के लिए एक और सदस्य के लिए 7 नामांकन भरे गए, शहापुर ग्रा.पंचायत सरपंच के लिए 2 और सदस्य के लिए 5 नामांकन भरे गए. तीन दिनों में अबतक 10 ग्राम पंचायतों का खाता तक नही खुला. लेकिन अभी बाकी दिन में कई नामांकन भरे जायेंगे.