logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: बाढ़ का कहर: खारवगळ नदी उफान पर, घुईखेड़ गांव का संपर्क टूटा; जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण


अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर रेल्वे तहसील में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण घुईखेड़ गांव के पास बहने वाली खारवगळ नदी उफान पर है। नदी में आए भीषण बाढ़ के चलते गांव का बाहरी इलाकों से संपर्क पूरी तरह कट गया है।

बाढ़ के पानी ने नदी किनारे की बड़ी मात्रा में कृषि भूमि को अपनी चपेट में ले लिया है। खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। खेतों तक पहुंचने वाले रास्ते भी पूरी तरह बंद हो गए हैं।

सबसे चिंताजनक स्थिति उन ग्रामीणों की है, जो नाले के दूसरी ओर फंस गए हैं। मजबूरी में लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करना पड़ रहा है। तेज बहाव के बीच ग्रामीणों का यह खतरनाक सफर प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने, प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील कर रहा है।