logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Yavatmal: तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को मारी टक्कर,1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: अमरावती रोड पर वीणादेवी दर्डा स्कूल के सामने तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस भयानक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना लोहारा पुलिस थाना क्षेत्र में वीणादेवी दर्डा स्कूल के सामने घटी।हादसे में मारे गए युवक की पहचान विशाल नारायण देशमुख पुराना उमरसरा के रूप में हुई है। वहीं, नितिन कुलदीप मिश्रा  और युवराज प्रल्हादसिंह परिहार  गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तीनों लोग स्विफ्ट कार से अमरावती से यवतमाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आयशर ट्रक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आकर उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक विशाल देशमुख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

लेकिन सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।