logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: MIDC स्थित एक कंपनी में भीषण आग, दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से बुझाई गई आग


अमरावती: एमआईडीसी में स्थित संजय ऑइल मील और रामा इंडस्ट्रीज में अचानक भीषण आग लग गई। यह कंपनी हनुमान अग्रवाल की है, जहां बड़ी मात्रा में सरकी, ऑयल और बारदाना रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

शुरुआत में कंपनी से धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। कंपनी के सुरक्षा रक्षकों और कर्मचारियों ने तुरंत मालिक को सूचित किया और फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग पर काबू पाने के लिए एमआईडीसी, चांदूर रेलवे और तिवसा से कुल 25 अग्निशमन गाड़ियों को बुलाया गया। अग्निशमन दल ने चारों ओर से पानी की बौछारें शुरू कीं, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आखिरकार, रात 9 बजे के करीब आग पर नियंत्रण पाया गया। इस भीषण आग में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।