logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: घायल युवक ने अस्पताल में तोडा दम, परिजनों ने पुलिस थाना का किया घेराव


अमरावती: घर में घुसकर युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक का नाम रोहित उर्फ ​​नादो विजय भोंघले (25) है। मौत के बाद युवक की माँ और परिजनों ने फ्रेजरपुरा थाना का घेराव किया और हत्या के आरोपियों के परिजनों भी गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार नौ दिसंबर को फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के बेनोदा इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय रोहित उर्फ ​​नादो विजय भोंघले अपने के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी प्रवीण उर्फ पिंटू भीमराव बंसोड़ (39), रूपेश भीमराव बंसोड़ (42, दोनों बिनोदा जाहगीर), अमोल दिनेशराव जोंधले (38, भीमटेकड़ी) और नाजिम साई सत्तार (32, राहुलनगर) उसके घर में घुसे और उसे चाकूयों से गोद दिया। इस दौरान जब रोहित की बहन उसे बचाने आई तो अपराधियों ने उस पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

रोहित की मौत के बाद परिजनों ने फ्रेजरपुरा थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। मृतक की माँ ने आरोपियों के परिजनों को भी पकड़ने की मांग की। इसी के साथ यहाँ भी कहा कि, जब तक पुलिस आरोपियों के परिजनो को नहीं पकड़ेगी बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेगी।

पुलिस ने चारों सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले जहां आरोपियों पर धारा 307 का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब युवक की मौत होने के बाद 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।