logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: तिवसा के चेनुष्टा में तेंदुए की मौजूदगी, वन विभाग से तेंदुए के बंदोबस्त की मांग


अमरावती: जिले की तिवसा तहसील के चेनुष्टा खेत परिसर में तेंदुए की मौजूदगी से किसानों में दहशत का माहौल है। कई किसानों ने खेतों में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है, वहीं उसके कुछ वीडियो भी मोबाइल कैमरों में कैद हुए हैं। 

चेनुष्टा खेत परिसर में तेंदुए के लगातार दिखाई देने की खबरों ने ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि खेतों में काम करते समय तेंदुआ नजर आया है, जिसके चलते लोग भय के साए में खेती का काम करने को मजबूर हैं। कई ग्रामीणों ने तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए हैं। 

इस समय खेती-किसानी के लिए बुवाई का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है और बड़ी संख्या में किसान रोजाना खेतों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में जंगली जानवर की मौजूदगी किसी भी समय खतरे का कारण बन सकती है। किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि वह तत्काल क्षेत्र का निरीक्षण करे, तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।