logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नागढाना के चाकर्दा में भीषण आग, सात से अधिक घर जलकर खाक, कई परिवार बेघर


अमरावती: जिले के नागढाना के चाकर्दा में बीती रात अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचाई। इस हादसे में बस्ती के सात से अधिक घर जलकर राख हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं।

आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा कीमती सामान मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, खाद्य सामग्री और खेतों से लाया गया तूअर सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को अपना सामान बचाने का मौका ही नहीं मिला। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से अपने आशियाने बनाए थे, लेकिन कुछ ही घंटों में सब कुछ खत्म हो गया। इस त्रासदी के बाद अब कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और राहत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने गृहनिर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए सहायता की मांग की है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द राहत सामग्री और मुआवजा देने की बात कही है।