logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: अंबा नाले में कचरा फेंकने वालों पर महापौर का शिकंजा, दो लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई


अमरावती: शहर के नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ अमरावती महानगरपालिका ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर श्रीचंद तेजवानी ने रविवार को राजकमल चौक से राजापेठ के बीच स्थित अंबा नाले का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान नाले में कचरा फेंकते पाए गए दो लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।

बारिश के मौसम में नालों में कचरा जमा होने से पानी का बहाव बाधित होता है। इससे जलभराव, दुर्गंध के साथ ही विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए महापौर तेजवानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की रियायत न बरती जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि घरों का कचरा नालों या सड़कों पर न फेंकें और उसे नियमित रूप से कचरा संग्रहण करने वाली घंटागाड़ी में ही दें।

नाले में मिला अस्पताल का जैव-चिकित्सकीय कचरा
निरीक्षण के दौरान नगरसेविका लविणा हर्षे के घर के पास स्थित नाले में अस्पताल का जैव-चिकित्सकीय कचरा और खराब सामग्री फेंके जाने का गंभीर मामला सामने आया। इस पर महापौर ने संबंधित अस्पताल की जानकारी जुटाकर मामले की जांच करने और नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान नगरसेवक एडवोकेट प्रशांत देशपांडे, जोन क्रमांक 2 के सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर और स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत गावनेर मौजूद रहे।