logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

घर टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, निर्णय वापस लेने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


अमरावती: मनपा द्वारा घर कर में 40 प्रतिशत वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। मंगलवार को शहर अध्यक्ष अध्यक्ष बबलू शेखावत और पूर्व महापौर विलास इंगोले के नेतृत्व में मनपा कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर बढ़े टैक्स को वापस लेने की मांग की है। 

शहर अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "2014 के बाद जहां आय और महंगाई, बेरोजगारी में लगातार गिरावट आ रही है, वहीं कोरोना के बाद के दौर में ये समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।"

किस आधार पर लिया निर्णय


अपने ज्ञापन ने कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, "अमरावती नगर निगम ने आय के सभी स्तरों में कमी आने पर स्वच्छता कर की वसूली शुरू कर दी है। एक आकलन के अनुसार निकट भविषय में भी घर पर लगने वाले कर में बढ़ोतरी होने वाली है। कांग्रेस नेताओं ने मनपा से सवाल पूछा है कि, किस आधार पर घर टैक्स में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।