logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ओवरटेक करना युवक को पड़ा भारी; एसटी ने सामने से मारी टक्कर, हुई मौत


अमरावती: महामार्ग पर ओवरटेक करना एक युवक को भारी पड़ गया। सामने से आरही एसटी ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान प्राशिक संतोष खांडेकर (19) के रूप में हुई। यह घटना  दरियापुर से अंजनगांव मार्ग पर लेहगांव फाटा के पास हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी दोपहिया वाहन क्रमांक  MH30AY 8704 के साथ दरियापुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह लेहगांव फाटा के पास पहुंचा उसने सामने जाने के लिए वाहन को ओवरटेक किया। जैसे ही वह आगे गया सामने से आरही एसटी ने उसे जमकर टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। जिस समय यह हादसा हुआ उसी समय पूर्व मंत्री डॉ. जब रंजीत पाटिल अंजनगांव की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने अपना वाहन रोका और घायल युवक का इलाज करने की कोशिश की, लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हेमंत उमाले के ऑटो रिक्शा में ले जाया गया और उसे तुरंत दरियापुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डॉक्टर की ओर से बताया जा रहा है कि आंख में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष गोपाल अर्बत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ युवक को घटनास्थल से अस्पताल में भर्ती कराया। दरियापुर पुलिस उक्त घटना की आगे की जांच कर रही है।