logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती एयरपोर्ट पर PAPI हवाई कॅलिब्रेशन सफलतापूर्वक पूरा


अमरावती: अमरावती हवाई अड्डे ने हाल ही में प्रेसिजन एप्रोच पाथ इंडिकेटर का इन-फ्लाइट कैलिब्रेशन सफलतापूर्वक पूरा किया,  जो कि विमानतल के पूरी तरह से कार्यात्मक होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पीएपीआई प्रणाली विमानन सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो विमान को रनवे पर उतरते समय सही गाइड ढलान बनाए रखने में मदद करता है और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करता है।

इस कॅलिब्रेशन प्रक्रिया का उद्देश्य विमानतळ के बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय विमानचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाना है, जिससे विमानतळ की पूर्ण कार्यक्षमता का रास्ता तैयार हो सके। PAPI  कॅलिब्रेशन का निरीक्षण महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक स्वाति पांडे ने व्यक्तिगत रूप से किया । वे  कॅलिब्रेशन फ्लाइट देखने के लिए मुंबई से अमरावती आई थीं।

भारतीय विमानतल प्राधिकरण और फ्लाइट इन्स्पेक्शन यूनिट ने बीच एअर 360 ER टर्बोप्रॉप विमान के माध्यम से कॅलिब्रेशन कार्य किया, जिसका नेतृत्व कॅप्टन अनुप काचरू और विमानचालन तज्ञों ने किया। कॅलिब्रेशन के दौरान विमान ने अमरावती विमानतळ के 26/08 धावपट्टी से उड़ान भरी और सफलतापूर्वक प्रक्रिया पूरी की।

अमरावती विमानतल पर पॅसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टॉवर और अन्य सिविल वर्क्स पहले ही पूरा हो चुके हैं। अब, अंतिम सुरक्षा परीक्षण किए जा रहे हैं, और बहुत जल्द वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी। अलायन्स एअर मुंबई-अमरावती-मुंबई मार्ग पर एटीआर 72 विमान के साथ फ्लाइट शुरू करेगा।