logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: बाढ़ में बहा व्यक्ति, लोग बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो


अमरावती: जिले के मंजरी से एक मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जहां नदी में आई बाढ़ से एक व्यक्ति बह गया। बहे युवक की पहचान मनोज यादव तायड़े के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव दल के साथ युवक की खोज शुरू कर दी। यह घटना गुरुवार को हुई। वहीं नदी के किनारे खड़े लोग उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। खबर लिखे जाने ताज युवक की लाश बरामद नहीं की गई थी। 

गुरुवार को चांदूर रेलवे में जोरदार बारिश शुरू थी। जिसके कारण नदी-नाले उफान पर है। इसी इसी तरह चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र के मांजरी म्हसला के बीच नदी में पानी भर गया। पुल के ऊपर से पानी बहने के बावजूद  मनोज यादव तायड़े ने पुल को पार करने की कोशिश की। इस दौरान वह एक बार गिरा लेकिन वह उठा और आगे बढ़ने लगा। तभी उसका पैर फिसला और वह पानी में बाह गया। 

लोग बनाते रहे वीडियो 

जब व्यक्ति पुल पार कर रहा था तो दोनों ओर लोग मौजूद थे। इस दौरान वह उसे रोकने के बजाय वीडियो बनाते रहे। बहे युवक को बचाया जा सकता था। किनारे में खड़े लोग अगर वीडियो बनाने के बजाय मानव श्रृंख्ला बनाते तो उसे बचाया जा सकता था। यह पहला मौका नहीं है जब नागरिको का यह स्वरुप सामने आया है। देश भर में कई ऐसे मौके आएं हैं जहां इसी प्रकार का स्वरुप देखा जा चूका है। 

नहीं मिला अभी तक बॉडी 

सूचना मिलते ही चांदूर रेलवे पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच। हालांकि, नाड़ी में पानी काफी तेज था जिसके कारण बहे युवक को ढूढ़ना काफी मुश्किल था। शुक्रवार को बचाव दल ने खोज बिन शरू की। हालांकि, अभी तक युवक की बॉडी बरामद नहीं कर पाया है।