logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: करोड़ों खर्च के बाद भी खाली पड़ी पुलिस कॉलोनी, 208 आवास अब भी पुलिस परिवारों की प्रतीक्षा में


अमरावती: अमरावती ग्रामीण पुलिस विभाग के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई 208 आवासीय सदनिका (फ्लैट) अब भी पुलिस परिवारों की प्रतीक्षा कर रही हैं। शहर से दूर कोंडेश्वर परिसर में बनाई गई इस पुलिस कॉलोनी में रहने के लिए पुलिस कर्मचारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसके कारण अधिकांश आवास खाली पड़े हैं।

इस पुलिस वसाहत का लोकार्पण वर्ष 2025 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया था। अत्याधुनिक सुविधाओं के दावे के साथ बनाई गई इस कॉलोनी में फिलहाल केवल कुछ पुलिस कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी पुलिसकर्मी ही रह रहे हैं।

पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि कॉलोनी शहर से काफी दूर स्थित है और आसपास मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बच्चों की शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल नहीं हैं, वहीं बाजार और रोजमर्रा की जरूरतों की सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से अधिकांश पुलिस कर्मचारी यहां रहने से बच रहे हैं।

करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की गई इस परियोजना का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पाने से अब सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों ने मांग की है कि कॉलोनी परिसर में मूलभूत सुविधाएं, परिवहन व्यवस्था, स्कूल और बाजार जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि पुलिस परिवार यहां रहने के लिए तैयार हो सकें।