logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ठाकरे गुट के पार्षद संजय गव्हाले पर मामला दर्ज; मनपा के स्वच्छता अधिकारी को दी गाली और भुगतने की धमकी


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका (NMC) के गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के सूतगिरणी इलाके में नागरी समस्याओं के आधिकारिक निरीक्षण के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ठाकरे गुट के पार्षद संजय गव्हाले (प्रभाग क्रमांक 10) पर मनपा के स्वच्छता अधिकारी को सरेआम गाली देने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह पूरा वाकया मनपा कमिश्नर और मेयर की मौजूदगी में हुआ, जिससे प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है।

कमिश्नर और मेयर के सामने ही भिड़ गए पार्षद-अधिकारी!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरावती मनपा की कमिश्नर वर्षा लड्डा और मेयर श्रीचंद तेजवाणी स्थानीय पार्षदों के साथ सूतगिरणी क्षेत्र में विकास कार्यों और समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे थे।निरीक्षण के दौरान इलाके की बदहाल सफाई व्यवस्था को देखकर ठाकरे गुट के पार्षद संजय गव्हाले का पारा चढ़ गया। वे सीधे मनपा के स्वच्छता अधिकारी (Sanitation Officer) अजय जाधव के पास पहुंचे और उनसे जवाब-तलब करने लगे। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बेहद तीखी हो गई।

सरकारी काम में बाधा और अपशब्दों का इस्तेमाल?
स्वच्छता अधिकारी अजय जाधव द्वारा राजापेठ पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, जायजा लेने के दौरान पार्षद संजय गव्हाले ने न सिर्फ उनके साथ तीखा विवाद किया, बल्कि उनके शासकीय कार्य में जानबूझकर बाधा खड़ी की। आरोप है कि पार्षद ने अत्यधिक आक्रामक होकर अधिकारियों और जनता के सामने उन्हें भद्दी गालियां दीं और आगे देख लेने व मारपीट करने की धमकी भी दी।

राजापेठ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इतने आला अधिकारियों के सामने हुए इस दुर्व्यवहार के बाद स्वच्छता अधिकारी अजय जाधव सीधे राजापेठ पुलिस स्टेशन पहुंचे और आपबीती बताते हुए लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता करने, शासकीय कार्य में व्यवधान डालने और धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत पार्षद संजय गव्हाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राजापेठ पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है, वहीं इस एफआईआर के बाद मनपा के कर्मचारी संघों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।